40 घंटे में दो मुठभेड़, मारे गये तीन टॉप कमांडर

पिछले 40 घंटे में पुलिस के साथ हुई दो मुठभेंड़ में टॉप कमांडर लेबल के तीन नक्सलियों व उग्रवादियों के मारे जाने और दो कमांडर की गिरफ्तारी से पुलिस का मनोबल बढ़ा है.

लातेहार. जिले में पिछले 40 घंटे में पुलिस के साथ हुई दो मुठभेंड़ में टॉप कमांडर लेबल के तीन नक्सलियों व उग्रवादियों के मारे जाने और दो कमांडर की गिरफ्तारी से पुलिस का मनोबल बढ़ा है. पहली मुठभेंड़ की घटना लातेहार थाना क्षेत्र के इचाबार जंगल में 24 मई की अहले सुबह पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों के बीच हुई थी. इसमें जेजेएमपी का सुप्रीमो और 10 लाख का इनामी पप्पू लोहरा समेत पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर प्रभात गंझू मारा गया था. एक अन्य उग्रवादी आशीष सिंह घायल हो गया था. पुलिस ने जेजेएमपी के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एक इंसास राइफल, 20 खोखा, दो मैग्जीन, एक मोटरसाइकिल, तीन पिठ्ठू बैग तथा एक सोल्डर बैग व तिरपाल बरामद किये थे. दूसरी मुठभेंड़ रविवार की देर रात 1.30 बजे नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना चोरहा नीचे टोला के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई. इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का सब- जोनल कमांडर पांच लाख का इनामी मनीष यादव मारा गया. वहीं जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये का इनामी कुंदन खरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो एक्स-95 ऑटोमेटिक राइफल, लोडेड मैग्जीन एवं गोली, लेवी की राशि बरामद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >