जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए आदिवासी समुदाय को एकजुट होने की जरूरत : विधायक रामचंद्र सिंह

विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समुदाय को एकजुट होकर संकल्प लेने की आवश्यकता है।

लातेहार: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बेतला नेशनल पार्क के एनआइसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक और पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समुदाय को जागरूक और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. आदिवासी समाज का जुड़ाव सृष्टि के आरंभ से ही प्रकृति से रहा है. इसलिए जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है.

पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन आदिवासी समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण में आदिवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि ‘हुनर से रोजगार’ अभियान के तहत युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

कार्यक्रम के दौरान बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों को जंगल और वन्यजीवों की जानकारी देने के लिए गाइड का प्रशिक्षण लेने वाले 33 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, संतोष कुमार सिंह, नसीम अंसारी, सईद अंसारी, हेसामुल अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >