लातेहार,बेतला . मंगलवार की सुबह छिपादोहर रेलवे स्टेशन और देवी मंडप के बीच मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया. इस दुर्घटना के कारण छिपादोहर स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह बाधित हो गयी है.सड़क बंद होने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
वाहनों की लंबी कतार
वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना था. स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गयी है ताकि रास्ते से पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था दोबारा बहाल की जा सके.
ये भी पढ़ें: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कुड़ू मस्जिद चौक सड़क पर गड्डा बना जानलेवा
