लातेहार में प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को दिया गया प्रमाण पत्र

लातेहार के आरसेटी संस्थान में 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का समापन हुआ। 29 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

लातेहार : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में आयोजित 31 दिवसीय महिला दर्जी (सिलाई) प्रशिक्षण का सफल समापन किया गया. प्रशिक्षण में लातेहार जिले के विभिन्न प्रखंडों की महिलाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी 29 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. मौके पर संस्थान के निदेशक संत प्रकाश भगत ने कहा कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार एवं समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.

वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करें. आरसेटी स्वरोजगार स्थापित करने में हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि संस्थान समय-समय पर महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता है.

प्रशिक्षिका ममता देवी ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं. सिलाई का कार्य घर से ही शुरू कर महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी. प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन एनएआर बंगलुरु के बिरेन्द्र मांझी एवं उषा सोनी द्वारा किया गया. संस्थान के संकाय पिंकू कुमार दुबे ने आरसेटी द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी. कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार शुक्ला ने किया. मौके पर रोशनी कुजूर, महारानी कुमारी सहित सभी 29 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >