पर्यटक अब दोपहर 12 बजे तक घूम सकेंगे बेतला नेशनल पार्क

बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए भ्रमण की अवधि बढ़ा दी गयी है. बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र के रेंजर शंकर पासवान के अनुसार पर्यटकों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

बेतला. बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों के लिए भ्रमण की अवधि बढ़ा दी गयी है. बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र के रेंजर शंकर पासवान के अनुसार पर्यटकों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. पार्क अब सुबह छह बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. पहले सुबह 10 बजे तक ही पार्क खुला रहता था. इस कारण नेतरहाट सनराइज देखने के बाद लोध फॉल, सुग्गा बांध आदि घूमने के बाद पर्यटकों को परेशानी होती थी. दूसरी पाली में पार्क दोपहर 2:00 बजे खोला जाता है. इस कारण कई पर्यटक बिना बेतला नेशनल पार्क में वापस लौट जाते थे. उन्हें काफी मायूसी होती थी. वहीं दोपहर बाद का समय दो से शाम पांच तक है. रेंजर शंकर पासवान ने कहा कि पर्यटक अतिथि के समान होते हैं. उन्हें सभी सुविधा देना वन विभाग के पदाधिकारियों सहित अन्य का कर्तव्य है. पर्यटकों की ओर से मांग की जा रही थी कि दोपहर में भी उन्हें घूमने का अवसर दिया जाये. पहली पाली में दो घंटे का समय बढ़ाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >