बालूमाथ :वज्रपात से तीन दुधारू भैंसों की मौत, पशु चिकित्सक ने किया पोस्टमार्टम

बालूमाथ के सीरम गांव में वज्रपात से तीन दुधारू भैंसों की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम किया। पीड़ित पशुपालकों ने मुआवजे की मांग की है।

लातेहार. बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के सीरम ग्राम स्थित पंडरिया में बीती रात वज्रपात की चपेट में आने से तीन दुधारू भैंसों की मौत हो गई. घटना के बाद पशुपालकों में मायूसी का माहौल है. घटना के संबंध में भैंस मालिक सुखदेव महतो, पिता स्व. तुलसी महतो, ने बताया कि उनकी दो दुधारू भैंसें तथा दिलेश्वर यादव, पिता सुखदेव यादव, की एक दुधारू भैंस घर के बाहर बंधी हुई थीं. बीती रात अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीनों भैंसों की मौत हो गई.

प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सक नीलिमा तिर्की एवं संजय राणा घटनास्थल पर पहुंचे और मृत तीनों भैंसों का पोस्टमार्टम किया. पशुपालकों ने वज्रपात से हुए नुकसान को लेकर प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >