अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल

अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल

चंदवा. दामोदर-महुआमिलान ग्रामीण पथ पर चतरो गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. घायलों में अलौदिया निवासी अनूप कुमार, अमरजीत कुमार व दीपक कुमार शामिल हैं. दुर्घटना के बाद तीनों करीब एक घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे. राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया. इसके लिए विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) विजय दुबे ने एंबुलेंस की व्यवस्था करायी. विजय दुबे भी अस्पताल पहुंचे. घायलों का हाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. चिकित्सकों ने अनूप कुमार की गंभीर स्थिति और टूटा जबड़ा देखकर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया. दीपक और अमरजीत का इलाज सीएचसी में जारी है. जानकारी के अनुसार, अनूप बर्फ फैक्ट्री चलाते हैं. शुक्रवार शाम वे साथियों संग काम खत्म कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप से सड़क पर आते ही ट्रैक्टर ने धक्का मार दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. केचकी में घरों के पास निकला विशाल गेहुअन सांप

बेतला. केचकी पंचायत के आबादी वाले क्षेत्र में अचानक एक विशालकाय और विषैला गेहुअन सांप निकल आया. सांप के रिहायशी घरों में घुसने की आशंका से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों के डर की सूचना मिलते ही केचकी पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने तत्परता दिखायी. उन्होंने तुरंत स्थानीय मुसहर समुदाय के एक विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया, जिन्हें पारंपरिक रूप से सांप पकड़ने का गहरा अनुभव है. मुखिया की उपस्थिति में उक्त व्यक्ति ने बेहद सूझबूझ और सावधानी से खतरनाक गेहुअन सांप का रेस्क्यू किया. सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाये सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया. इसके तुरंत बाद, ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सांप को आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >