बंद घर से चोरों ने 1.30 लाख की चोरी की

बंद घर से चोरों ने 1.30 लाख की चोरी की

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में दो दिन पूर्व रात को अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित आभास कुमार ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने बताया कि चोरी की रात परिवार के अधिकांश सदस्य मौसी की शादी में मनिका-बरवैया गए हुए थे. घर में केवल बड़ी भाभी मौजूद थीं, जो दूसरे कमरे में सो रही थीं. कमरे का दरवाजा अंदर से सिटकनी लगाकर बंद था. सुबह दरवाजा खोलने पर पता चला कि इसे बाहर से बंद कर दिया गया है. पड़ोसी अनमोल की मदद से दरवाजा खुलवाया गया. जांच में मुख्य ताला टूटा हुआ पाया गया. चोर घर से लगभग 60 हजार रुपये नकद और करीब 70 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवरात ले गये. पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि चोरी की निष्पक्ष जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की जाये तथा चोरी गये सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >