गांव में आज भी है बुनियादी सुविधाओं का अभाव

गांव में आज भी है बुनियादी सुविधाओं का अभाव

बरवाडीह. प्रखंड के मोरवाई पंचायत के सैदुप गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. लाखों रुपये की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. जिससे ग्रामीणों काे अपना इलाज कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आना पड़ता है. प्रखंड में कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है. जो वर्तमान समय में महज दिखावा साबित हो रहा है. कुछ वर्ष पूर्व गांव के लोग उग्रवाद का दंश झेल रहे थे. लेकिन वर्तमान में उग्रवाद से तो लोगों को मुक्ति मिली लेकिन ग्रामीणों को स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल जैसे अनेक ज्वलंत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. ग्रामीण गोपाल पासवान, बजरंगी मांझी व कमलेश पासवान ने बताया गांव में जब आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन रहा था तो उन्हें लगा की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. लेकिन हॉस्पिटल बनने के दो वषों बाद भी इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. उन्हाेंने बताया कि अस्पताल कब खुलता है इसकी जानकारी लोगों को नहीं है. कभी-कभार स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में आते हैं और अस्पताल खोल कर चले जाते हैं. गांव में जब कोई बीमार होता है तो खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाता है. किसी तरह मरीज को बरवाडीह इलाज कराने के लिए ले जाना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >