सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य तय कर करें कठिन परिश्रम : कमांडेंट

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य तय कर करें कठिन परिश्रम : कमांडेंट

लातेहार ़ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं बटालियन कैंप में रविवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने युवाओं और विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिये. उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए चाहत के साथ-साथ कठिन परिश्रम का होना अनिवार्य है. सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी होगी, तभी सपने सच होंगे. खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह : कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट ने खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वॉलीबॉल खिलाड़ियों के बीच ट्रैकसूट का वितरण किया. लाभान्वितों में तीन राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोच भी शामिल थे. इसके अलावा स्कूली बच्चों के बीच साइकिलों का वितरण किया गया, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा हो सके. कमांडेंट ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की हुई जांच : कैंप परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. इसमें शामिल खिलाड़ियों और आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जांच के उपरांत जरूरतमंदों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती और ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था. मौके पर ये थे मौजूद : कार्यक्रम में सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता, धनकारा पंचायत की मुखिया कमला देवी, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव प्रवीण मिश्रा सहित एसएसबी के कई अधिकारी और जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >