रक्षा बंधन को लेकर बाजार में रौनक, दिन भर है शुभ मुहूर्त

भाई-बहनों के स्नेह के बंधन का त्योहार शनिवार को मनाया जायेगा.

वरीय संवाददाता, लातेहार भाई-बहनों के स्नेह के बंधन का त्योहार शनिवार को मनाया जायेगा. रक्षा बंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को जिला से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक के बाजारों में रौनक रही. बाजार में राखी और मिठाई की खरीदारी के लिए दुकानो मे काफी भींड रही. इस वर्ष बाजार मे पांच रुपये लेकर तीन सौ रुपये तक की उपलब्ध है. सुबह से ही बहने टोली बना कर अपने पंसद की राखी की खरीदारी करने मे लगी रही. रक्षा बंधन पर्व को लेकर मिठाईयो की दुकानो में भी तरह-तरह के मिठाई बनाये गये है. पर्व को लेकर छोटे-छोटे बच्चो मे अधिक उत्साह देखा गया. बाजार में बच्चो के लिए कई तरह के आकर्षक राखी भी उपलब्ध है. रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार में तरह-तरह की राखियों की दुकान सज चुकी है. महिलाएं खरीदारी में जुटी हुई हैं. रक्षा बंधन पर जिला मुख्यालय के सभी मंदिरो को सजाया गया है. शहर के बाजारटांड शिव मंदिर मे शिव लोक सेवा संस्थान द्वारा झूलन महोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

दिन भर है शुभ मुहूर्त

इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व पर किसी भी मुहूर्त में पंचक का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इस वर्ष मकर राशि के स्वामी शनि और सूर्य आपस में समसप्तक योग बना रहे हैं और ऐसा संयोग 27 साल बाद आया है. इस संबंध मे सोमेश्वर मंदिर में पुजारी संतोष मिश्र ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व को लेकर नौ अगस्त की सुबह 5.29 से शाम 6.05 बजे तक शुभ मुहूर्त है. उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा. बहनें दिन भर भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी. उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन पर किसी भी मुहूर्त में पचक का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >