आगामी छह माह में 10 लाख परिवारों को रोजगार देने का लक्ष्य

आगामी छह माह में 10 लाख परिवारों को रोजगार देने का लक्ष्य

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मनरेगा के विशेष अभियान ””””मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास”””” को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला स्तर पर अभियान के सफल क्रियान्वयन और ग्रामीण परिवारों को सशक्त बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ेंगे : डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, इस व्यापक अभियान के तहत आगामी छह माह में कम से कम 10 लाख परिवारों को 100 दिन का पूर्ण रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर टिकाऊ परिसंपत्तियों का भी निर्माण होगा. बैठक में यह भी बताया गया कि प्रतिवर्ष दो फरवरी को ””””मनरेगा दिवस”””” के रूप में मनाकर इस योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है. समय पर भुगतान और समयबद्ध कार्य : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करें. उन्होंने विशेष रूप से श्रमिकों की मजदूरी का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा ताकि मजदूरों का योजना के प्रति विश्वास बना रहे. उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित : इस अवसर पर मनरेगा के तहत जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच रोजगार सेवकों को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की और सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >