फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी टाकू की टीम

चकला गांव स्थित खेल मैदान में मुखिया रंजीता एक्का की पहल पर फ्रेंड्स क्लब के नेतृत्व में चल रहे 15 दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टाकू की टीम ने जीत लिया है.

चंदवा. चकला गांव स्थित खेल मैदान में मुखिया रंजीता एक्का की पहल पर फ्रेंड्स क्लब के नेतृत्व में चल रहे 15 दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टाकू की टीम ने जीत लिया है. टूर्नामेंट के फाइनल में जंगबाज क्लब टाकू बनाम एफसी क्लब रांची के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. फाइनल के मौके पर मौजूद अतिथि चंदवा पश्चिमी जिप सदस्य सरोज देवी, सिकनी ट्रक ऑनर एसोसिएसन के अध्यक्ष लाल रंजननाथ शाहदेव, मुखिया रंजीता एक्का, राजेश शाही, हिंडालको कोल मांइस के प्रकाश कुमार व अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद, खस्सी व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद, खस्सी व ट्राफी देकर सम्मानित किया. तृतीय स्थान पर रहे अमृत ब्रदर सांबो व चतुर्थ स्थान पर रही फ्रेंड्स क्लब चकला के अलावे पांचवे, छठवें, सातवें व आठवें स्थान पर रहनेवाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया. अतिथियों ने कहा कि यहां युवाओं के बीच फुटबॉल के प्रति दीवानगी दिखती है. स्थानीय युवाओं को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो खेल में राज्य व देश का नाम रौशन करेंगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में हिंडाल्को चकला कोल माइंस, मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन व फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अहमद खान, सचिव अमित साही व शाहरूख खान, संजय सिंह, साजू खान समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >