अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें

अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें

लातेहार ़ जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर लगाम लगाने के लिए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में डीसी ने दो टूक कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करें और अनियमितता मिलने पर किसी को न बख्शें. 45 जगहों पर छापामारी, दो पर दर्ज हुई प्राथमिकी : समीक्षा के दौरान जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 से अब तक जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कुल 45 बार सघन निरीक्षण किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान 41 वाहनों को जब्त किया गया है और दो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसके अलावा अब तक कुल 3 लाख 66 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली गयी है. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छापामारी की संख्या में और इजाफा करें. बॉर्डर और वन क्षेत्रों में बढ़ेगी चौकसी : उपायुक्त ने प्रखंडवार समीक्षा करते हुए सभी वन प्रक्षेत्र पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण और औचक छापामारी में तेजी लायें. विशेषकर कोयला और बालू के अवैध ढुलाई वाले संवेदनशील रास्तों पर नजर रखने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि रॉयल्टी संग्रहण में पारदर्शिता बरतें और अवैध प्रेषण को हर हाल में रोकें. थाना प्रभारी सुनिश्चित करें जीरो टॉलरेंस : बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सख्त तेवर अपनाते हुए थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होना चाहिए. उन्होंने पुलिस और वन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित लोग : मौके पर डीएफओ प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीटीओ उमेश मंडल, विभिन्न कोल कंपनियों के प्रतिनिधि, सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >