चंदवा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतर पंचायत के रूद मूर्तिया गांव में चोरों ने घर के भीतर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार देवदीप प्रजापति की पल्सर-125 (जेएच08जे-0523) बाइक उनके घर की चहारदीवारी के भीतर खड़ी थी. इसे रात में चोरों ने निशाना बनाया. पीड़ित देवदीप प्रजापति ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक घर के अंदर खड़ा कर सो गये थे. सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा कि बाइक गायब थी. चहारदीवारी का दरवाजा खुला मिला. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, पर बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इस संबंध में भुक्तभोगी ने चंदवा थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है. लगातार हो रही ऐसी चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है. ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व ही सासंग गांव से भी एक ही रात दो बाइक की चोरी हुई थी.
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना का निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना का निरीक्षण
