चिकित्सकों ने अभ्रद व्यवहार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

चिकित्सकों ने अभ्रद व्यवहार के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

लातेहार ़ सदर अस्पताल लातेहार में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. इसके बाद सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डाॅ दिव्य गुलाब लकड़ा के नेतृत्व में जिले के चिकित्सकों ने लातेहार थाना प्रभारी को एक आवदेन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. सदर थाना में जिला स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि डाॅ चंदन कुमार, रूपेश गुप्ता तथा युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव के खिलाफ आवेदन दिया गया हैं. मंगलवार शाम की घटना : आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार शाम लगभग 7:30 से 8:00 बजे के बीच जिला स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि डाॅ चंदन कुमार, रूपेश गुप्ता तथा युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश यादव द्वारा ड्यूटी पर मौजूद डाॅ श्रेयांश शुभम के साथ अभद्र व्यवहार करने की सूचना मिली़ सूचना मिलने पर अस्पताल की एक वरिष्ठ चिकित्सक मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. इस घटना के विरोध में बुधवार को सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने उपाधीक्षक डाॅ दिव्या गुलाब लकड़ा के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर सेवाएं बाधित की जा सकती हैं : उपाधीक्षक डाॅ लकड़ा ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी तो आने वाले दिनों में ओपीडी सेवाएं बाधित की जा सकती हैं. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को सुरक्षित माहौल में काम करने की जरूरत है. लेकिन यहां लगातार कुछ लोगों द्वारा बेवजह चिकित्सकों को परेशान किया जा रहा है. बेवजह उपाधीक्षक पद से त्यागपत्र देने का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर डाॅ हरिओम कुमार, डाॅ श्रवण कुमार महतो, डाॅ विवेक विद्यार्थी, डाॅ अभिषेक अंकुर, डाॅ सीमा कुमारी, एचएम राहुल कुमार समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >