विहिप की गारू प्रखंड कमेटी गठित, हरिकिशोर दुबे बने अध्यक्ष

विहिप की गारू प्रखंड कमेटी गठित, हरिकिशोर दुबे बने अध्यक्ष

गारू. प्रखंड मुख्यालय स्थित वनवासी कल्याण केंद्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की प्रखंड स्तरीय बैठक जिला मंत्री संजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया, जिसमें हरिकिशोर दुबे को अध्यक्ष चुना गया. कमेटी में रामकुमार उरांव को मंत्री, सुनेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष, शिव शंकर सिंह को सह मंत्री, मंगल उरांव को कोषाध्यक्ष और कृपाल उरांव को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री संजय तिवारी ने संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और सनातन मूल्यों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में प्रखंड के सभी गांवों और पंचायतों में बैठकें आयोजित कर संगठन का विस्तार किया जायेगा. इस मौके पर मनमोहन राम चंद्रवंशी, संतोष यादव, बुद्धिमान उरांव, सतीश सिंह, अनिल कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. विराट हिन्दू सम्मेलन पांच को

महुआडांड़. प्रखंड में आगामी 5 अप्रैल को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है. सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हिन्दू सनातन समाज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >