बालूमाथ़ बारियातू प्रखंड के गड़गोमा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. इसमें एक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार मालती देवी पति पुनीत गंझू ने बताया कि गड़गोमा गांव में जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से तनातनी चल रही थी. मंगलवार को विपक्ष के लोगों से कहासुनी हो रही थी. इसके बाद वे लोग मारपीट पर उतारू हो गये. आरोप है कि गांव के बिरजू गंझू व उसकी पत्नी कांति देवी ने मालती देवी के साथ मारपीट की है. इससे वह घायल हो गयी. घायल ने बताया कि करीब एक माह पूर्व भी मालती देवी और उनके पति पुनीत गंझू के साथ इसी जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. बावजूद विवाद का समाधान नहीं निकला. इसके कारण फिर से हिंसक झड़प हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. खबर लिखे जाने तक मामले की लिखित जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी थी. दो अप्रैल से प्रात: कालीन होगा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का समय
लातेहार. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय आगामी दो अप्रैल से प्रात: कालीन हो जायेगा. विद्यालय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होगा. विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि विद्यार्थियों को सुबह 6:30 बजे तक विद्यालय पहुंचना है. 6:50 बजे विद्यालय में प्रार्थना होगी. उन्होंने अभिभावकों से बच्चे को समय पर विद्यालय भेजने की अपील की है.
