महुआडांड़. प्रखंड स्थित संत जेवियर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना था. कार्यक्रम की शुरुआत में टीबी जैसी संक्रामक बीमारी के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. इसके बाद प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयं सेवकों एवं छात्र-छात्राओं को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी. सभी ने संकल्प लिया कि वे टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहेंगे और समय पर जांच करायेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करेंगे. मौके पर प्राचार्य डाॅ फादर एमके जोस ने कहा कि टीबी केवल बीमारी नहीं बल्कि जागरूकता की कमी का परिणाम है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे गांव-समाज में जाकर लोगों को लगातार खांसी, बुखार और वजन घटना जैसे लक्षणों के बारे में जानकारी दें तथा इलाज के लिए प्रेरित करें. एनएसएस समन्वयक विक्रम रजत डुंगडुंग ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव को विकसित करते हैं. मौके पर काफी संख्या मे विद्यार्थी मौजूद थे. श्री हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आज
चंदवा़ श्रीराम दरबार मंदिर, सरोज नगर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जायेगा. मंदिर में इसकी तैयारी जारी है. मंदिर समिति के अध्यक्ष रविकांत गिनोडिया के अलावे डाॅ अनिल प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को संध्या आरती के बाद मंदिर में सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ होगा. इसके बाद महाआरती होगी और महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. मंदिर समिति के महेंद्र अग्रवाल, मोहनलाल वरू, प्रेम प्रसाद, नेहाल अग्रवाल, आदित्य कुमार, श्याम अग्रवाल, बिनोद कुमार उर्फ गुड़ु, मनोज सिंह, जयेश वरू, विभाकर मिश्रा, रमेश किशोर सहाय, सीताराम समेत अन्य लोग कार्यक्रम की तैयारी में तन्मयता से लगे हैं. बताते चलें कि शहर समेत अन्य ग्रामीण इलाके के मंदिरों में भी गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर कई तरह के कार्यक्रम होंगे.