गुमला ने अरविंदो एकेडमी रांची की टीम को 10 विकेट से हराया

गुमला ने अरविंदो एकेडमी रांची की टीम को 10 विकेट से हराया

चंदवा़ स्थानीय खेल स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले खेले गये. ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में पहला मैच अरविंदो क्रिकेट एकेडमी, रांची बनाम गुमला अंडर-16 की टीम के बीच खेला गया. इसमें गुमला की टीम ने एक तरफा मुकाबले में अरविंदो क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से रौंद कर मैच जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अरविंदो एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रनों का लक्ष्य दिया था. इसे गुमला की टीम ने बगैर विकेट खोये हासिल कर लिया. गुमला की ओर से सूरज कुमार ने 60, अमन उरांव ने 39 रनों की पारी खेली. दूसरा मुकाबला आरसीए ब्लू बनाम यंग मोनार्क एकेडमी के बीच खेला जा रहा था. खबर लिखे जाने तक आरसीए ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रनों का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग मोनार्क की टीम आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 72 बना चुकी थी. मुकाबला जारी था. टूर्नामेंट को लेकर दूर-दराज से कई खेलप्रेमी स्टेडियम में पहुंच रहे हैं. अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर हुई कार्रवाई

लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा के तहत धर्मपुर चौक से सर्किट हाउस तक अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की गयी तथा अतिक्रमण अभियान के तहत सड़क के किनारे लग रहे सब्जी वालों को पोस्ट ऑफिस एवं धर्मपुर मार्केट के आसपास से हटाया गया. साथ ही अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों का नंबर के साथ सड़क सुरक्षा के तहत कार्रवाई को लेकर परिवहन कार्यालय को भेजा गया. यह अभियान आगे भी चलता रहेगा. नगर पंचायत के प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी अपना वाहन नो पार्किंग में खड़ा नहीं करें तथा सड़क के किनारे सब्जी-ठेला आदि नहीं लगायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >