Latehar News: छात्राओं ने डीसी को बांधी राखी, उपायुक्त ने उपहार देकर कहा- मन लगाकर पढ़ें और लक्ष्य हासिल करें

लातेहार के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं ने उपायुक्त को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उपायुक्त ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

लातेहार: रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी. छात्राओं ने उपायुक्त के प्रति भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की भावना व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन का पर्व मनाया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भेंट किये. उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक है. ऐसे अवसर सामाजिक सौहार्द और आपसी स्नेह को मजबूत करते हैं.

उपायुक्त ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और विद्यालय से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, जिला खेल पदाधिकारी अनिमेष त्रिपाठी के अलावा अन्य पदाधिकारी तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >