लातेहार. झारखंड भाजपा के बंद को छात्रों, नौजवानो व अभिभावकों ने नकार दिया है. उक्त बातें लातेहार जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कही है. श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा ने बंद को नकारते देख चंद लोग के साथ सड़क पर आए तो बंद विफल होते देख टायर जलाकर मार्ग को बाधित करने का प्रयास किया. लातेहार समेत कई जगहों पर जनता से झड़प हुई है. बंद टाय टाय फीस हो गई. कांग्रेस जिला मिडिया प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को हाईजैक करने का प्रयास विफल रहा है और छात्रों ने भाजपा के चाल चरित्र को देखते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले पर आंदोलन में जो कुछ हुआ उसके लिए भाजपा दोषी है.
ये भी पढ़ें: छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में लातेहार में सड़क जाम, CI से तीखी नोकझोंक
