छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

प्रखंड क्षेत्र के कुसमाही गांव में मंगलवार को एक स्कूली छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र के कुसमाही गांव में मंगलवार को एक स्कूली छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार मनीता कुमारी (19) पिता-बलदेव गंझू को उसकी मां ने स्कूल जाने को लेकर मंगलवार को डांट लगायी थी, जिससे वह गुस्से में आ गयी. छात्रा ने इसके बाद घर में रखे कीटनाशक दवा पी ली और आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद परिजन छात्रा को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. यहां डॉ अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >