नगर के विकास को मिलेगी नयी रफ्तार, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ

नगर के विकास को मिलेगी नयी रफ्तार, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ

लातेहार ़ नगर पंचायत लातेहार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को समाहरणालय सभागार में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों का बोध कराया : शपथ ग्रहण के उपरांत उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके दायित्वों का बोध कराया. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ आपको चुना है, उस पर खरा उतरना ही आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. उपायुक्त ने नवनिर्वाचित बोर्ड से नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का आह्वान किया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि नये नेतृत्व में लातेहार शहर के विकास को एक नयी गति मिलेगी और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी. इन्होंने ली शपथ : शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन के साथ पार्षद संयुक्ता कुंवर, मनोज गुप्ता, इंद्रदेव उरांव, गुड़िया सिन्हा, जयराम कपूर, आशा देवी, सुगंधी देवी, अलमा पन्ना, मुश्तरी बीबी, मनोज कुमार दास, शब्बु परवीन, मुद्रिंका मांझी, विमला देवी एवं मो नसरूद्दीन मियां ने शपथ ली. ये थे उपस्थित : मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >