उल्लास के साथ मनायें त्योहार, शांति व्यवस्था में दें सहयोग

उल्लास के साथ मनायें त्योहार, शांति व्यवस्था में दें सहयोग

चंदवा़ सरहुल, ईद, चैती छठ और श्रीरामनवमी को लेकर शनिवार को चंदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. सीओ सुमित झा की अध्यक्षता व बीडीओ चंदन प्रसाद के संचालन में आयोजित इस बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किये गये. सीओ सुमित झा ने कहा कि शांति व्यवस्था में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सीमित उपयोग और जुलूस के दौरान धारदार हथियार नहीं ले जाने की हिदायत दी. थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने स्पष्ट किया कि सरहुल और रामनवमी के जुलूस निर्धारित रूट पर ही चलेंगे. उन्होंने अखाड़ा समितियों से वॉलेंटियर्स की सूची उपलब्ध कराने को कहा ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे. बैठक में उप प्रमुख अश्विनी मिश्र ने सफाई अभियान चलाने और जुलूस के दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का सुझाव दिया. रामयश पाठक, हाजी फिरोज अहमद और धनेश्वर उरांव समेत उपस्थित प्रबुद्धजनों ने शहर की अमन-चैन की परंपरा को बनाये रखने का संकल्प लिया. अधिकारियों ने अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर पर ध्यान न दें और पुलिस को सूचित करें. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष जतरू मुंडा, फुलजेंसिया टोप्पो, रंजिता एक्का, पंसस नीलम देवी, प्रमोद साहू, राजकुमार साहू, मंटू केसरी, विनोद कुमार गुड्डू, हरिनंदन दुबे, अंकित तिवारी, बाबर खान, असगर खान, रवि डे, नसीम हैदरी समेत प्रबुद्धजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >