प्रतिनिधि बालूमाथ. प्रखंड के पिंडारकोम गांव में विस्थापित रैयतों की नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर जारी धरना 32वें दिन भी जारी रहा. विस्थापित ग्रामीण धरना स्थल पर मौजूद है. धरना दे रहे ग्रामीणों ने बताया कि 35 एकड़ रैयती जमीन पर सीसीएल रोड़, ट्रक पार्किंग, कोयला खनन का कार्य कर रही है, पर उन्हें नौकरी व मुआवजा नहीं दे रही है. इस कारण वे लोग आंदोलनरत है. लोगों ने बताया कि कई बार मामले को लेकर सीसीएल को आवेदन दिया गया है, पर कोई सुनवाई नही हुई. विस्थापित-प्रभावित लोगों ने रोजगार को लेकर ट्रक खरीदा था, पर अब सीसीएल व रेजिंग कंपनी पीएनएमएल कंपनी सांठगांठ कर हाइवा से कोयला ढुलाई करना चाह रही है, यह किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नही होगा. इसके लिये आंदोलन लगाजार जारी रहेगा. मौके पर काली यादव, उमेश यादव, मोहन यादव, मुंगेश्वर यादव, दिलीप यादव, कृष्णा यादव, राजेश यादव, सकिंदर यादव, जागेश्वर साव, मो वारिस, मो दानिश, मो अरशद, राजेश राम, मो जुबेर, मो मुस्तफा, झमेंद्र यादव, तिवारी यादव, किशुन यादव, राहुल यादव, अजय यादव, संजय यादव, विनोद यादव, कृष्णा यादव, मुकेश यादव, तिलकधारी साव, बसंत साव, राजेंद्र यादव, विकाश यादव, दीपू गुप्ता, कमलेश सिंह, मो शमीम, पंकज सिन्हा, नामेश्वर गुप्ता, अजित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विस्थापित-प्रभावित का धरना 32वें दिन भी जारी, नौकरी-मुआवजा की मांग पर अड़े
प्रखंड के पिंडारकोम गांव में विस्थापित रैयतों की नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर जारी धरना 32वें दिन भी जारी रहा
