लातेहार काली मंदिर पूजा समिति का 52वां अधिवेशन, सप्तमी को निकलेगी कलश यात्रा

लातेहार के काली मंदिर पूजा परिसर में समिति सदस्यों द्वारा मिट्टी पूजन और माता को निमंत्रण देने का कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया गया. यह 52वां अधिवेशन है और सप्तमी को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी.

लातेहार. आचार्य संतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में, शहर के काली मंदिर पूजा परिसर में मिट्टी पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान सभी सदस्यों ने मिलकर माता को निमंत्रण दिया. यह अनुष्ठान उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है, जो आने वाले दिनों में माता के आगमन का बेसब्री से इंतज़ार करने की भावना को दर्शाता है.

समिति के उपाध्यक्ष रितेश कुमार निक्कू ने बताया कि इस वर्ष 52वां अधिवेशन है. काली मंदिर पूजा समिति के द्वारा सप्तमी को कलश यात्रा निकाली जाएगी. एकम से लेकर दसवीं तक प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे से महाआरती का आयोजन किया जाएगा.

पूजा कार्यक्रम में समिति के सदस्य रहे मौजूद

मौके पर कालीबाड़ी सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सचिव गजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे. वहीं, काली मंदिर पूजा समिति के मुख्य संरक्षक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष जयकुमार सिंह, मुख्य यजमान भोला ठाकुर, कुमार सागर, मुकेश कुमार सोनी, प्रहलाद कुमार, नेहा साहू, वैभव कुमार, विशाल विश्वकर्मा, गणपति टेंट के संचालक पंकज साहू, दीपक मालाकार, नागमणि, विवेकानंद गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, विजय प्रसाद, दिलीप प्रसाद, राजू गुप्ता, विकास प्रसाद, वेद प्रकाश समेत कई सदस्यों ने मिलकर आचार्य संतोष मिश्रा के सानिध्य में मिट्टी पूजन सह माता को निमंत्रण देने का कार्यक्रम पूर्ण किया.

ये भी पढ़ें: भुरकुंडा के रिवर साइड में 2 महीने से जलापूर्ति ठप, रैयत विस्थापित मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश सिंह

प्रभात खबर के लातेहार जिला/ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास 26 साल की पत्रकारिता का अनुभव है. चंद्र प्रकाश को जन सरोकार की पत्रकारिता में विशेषज्ञता हासिल है. वह खेल और राजनीति की रिपोर्टिंग में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >