बालूमाथ. थाना क्षेत्र के मुरगांव गांव में शुक्रवार की देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुरगांव निवासी रितेश गंझू (छह वर्ष) पिता दीपक गंझू के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार रितेश गंझू घर के बगल में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह पास में स्थित पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया. तत्काल इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई. बालक के नहीं दिखने पर परिजनों ने उसकी खोज बीन शुरू की. गड्डे के पास ढूंढने पर बच्चा दिखा. परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
