पहली किस्त लेकर घर न बनाने वाले छह लाभुकों ने लौटाये रुपये

पहली किस्त लेकर घर न बनाने वाले छह लाभुकों ने लौटाये रुपये

चंदवा़ प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य आवास योजनाओं के तहत पहली किस्त की राशि लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले लाभुकों पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. प्रशासन की इस सख्ती के बाद प्रखंड के छह लाभुकों ने 40-40 हजार रुपये की राशि ब्लॉक को लौटा दी है. बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि पहली किस्त की राशि लेने के बावजूद जिन लाभुकों ने अब तक आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया था, उन्हें नोटिस देकर समझाया-बुझाया गया था. इसके बाद छह लाभुकों ने प्रथम किस्त की राशि सरकारी कोष में वापस जमा कर दी है. इन लाभुकों ने वापस की राशि : राशि लौटाने वालों में चकला पंचायत की संगीता देवी, नगर ग्राम की कौशिला देवी व मंजू देवी, बरवाटोली पंचायत की अनीता देवी, डुमारो पंचायत के बैलगड़ा निवासी बिरेंद्र लोहरा और बारी पंचायत के बरवाडीह ग्राम के लालू उरांव शामिल हैं. शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करें : बीडीओ ने तमाम आवास लाभुकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करें, अन्यथा प्राप्त राशि सरकार को वापस करें. आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित लाभुकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीबों को पक्का मकान देना है. योजना का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >