एसआइटी ने शुरू की कोयला तस्करी की जांच

विशेष जांच दल (एसआइटी) ने बालूमाथ में कोयला के कारोबार में संलिप्त पुलिस पदाधिकारियों के मामले की जांच शुरू कर दी है. बालूमाथ में बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी हो रही थी

चंद्रप्रकाश सिंह, लातेहार : विशेष जांच दल (एसआइटी) ने बालूमाथ में कोयला के कारोबार में संलिप्त पुलिस पदाधिकारियों के मामले की जांच शुरू कर दी है. बालूमाथ में बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी हो रही थी, जिसमें कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. बालूमाथ प्रखंड के आरा व चमातू कोल साइडिंग में कोयला लदे ट्रकों को पकड़े जाने के बाद जांच में पुलिस अधीक्षक द्वारा इसका खुलासा किया गया था. जांच में कोयला कारोबारियों से कोयला लदे वाहनों को छोड़ने के बदले में एसडीपीओ, थाना प्रभारी व कई पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत लिये जाने की पुष्टि हुई थी.

हालांकि इसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने एसडीपीओ रणवीर सिंह को मुख्यालय बुला लिया था. वहीं थाना प्रभारी राजेश मंडल समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया था. बालूमाथ के बाद चंदवा थाना क्षेत्र भी कोयला व्यवसाय की एक बड़ी मंडी है. इन दोनों थाना क्षेत्रों में कोल साइडिंग संचालित हैं, जहां से कोयला का कारोबार होता है. अवैध कोल साइडिंग संचालित होने की सूचना खनन विभाग को है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर छापेमारी कर खानापूर्ति कर ली जाती है.

जांच दल में हैं कई अफसर: बालूमाथ में पुलिस पदाधिकारियों की कोयला तस्करी में संलिप्त पाये जाने के बाद सभी पर कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया. एसआइटी में मुख्यालय डीएसपी डाॅ कैलाश करमाली, महुआडांड़ एसडीपीओ रतिभान सिंह, बालूमाथ पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार व थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह शामिल हैं.

पूरे मामले की जांच कर रहा है दल: एसपी

पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि एसआइटी पूरे मामले की जांच कर रहा है. सभी बिंदुओं पर जांच की जानी है. एसआइटी की जांच में जो दोषी पायेंगे, उन पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों पर चार्जशीट दाखिल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >