सर..कमीशन के बगैर कोई काम ही नहीं होता

लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में जनता दरबार लगाया.

विधायक के जनता दरबार में लाभुकों ने खोली अफसरों को पोल: बालूमाथ. लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में बीडीओ सोमा उरांव, सीओ विजय कुमार व प्रमुख ममता देवी भी मौजूद थे. जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी. विधायक ने अधिकारियों से ग्रामीणोें की शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. इस दौरान लाभुकों ने मनरेगा योजना में प्रखंड कर्मियों पर अवैध तरीके से पैसे की उगाही का आरोप लगाया. लोगों ने कहा कि कमीशन की राशि बढ़ गयी है. काम करना मुश्किल हो रहा है. टीसीबी जैसी योजना की स्वीकृति के नाम पर तीन हजार तक उगाही की जा रही है. मृत्यु-जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी राशि की मांग की जाती है. म्यूटेशन व ऑनलाइन रसीद काटने के नाम पर भी लूट है. यह सब सुनकर विधायक श्री राम बिफर पड़े. मनरेगा बीपीओ मुज्जफर कमाल समेत अन्य कर्मियों को सुधर जाने की चेतावनी दी. अधिकारियों से कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से कराया जाये. योजनाओं के नाम पर गरीबों व जरूरतमंदों से लूट बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर मनरेगा एइ दिनेश सिंह, अंचल निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान सहायक राजीव रंजन, जितेंद्र कुमार, विजय सिंह, छोटा अनवर, टीपू यादव, हरि साव, विजय ठाकुर, सागर कुमार, संतोष राम, पिंटू भुइयां, देवपाल प्रसाद, मो.जुनैद, खुर्शीद अंसारी, निर्मल यादव, राजेश प्रसाद, ज्योति देवी, सबा प्रवीण, टिंकू यादव समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने की जांच की मांग बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत बालू गांव में पीएम आवास, आंबेडकर आवास, अबुआ आवास में लाभुकों से पैसा उगाही के मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुलनाथ शाहदेव ने लातेहार उपायुक्त को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास में भी बिचौलियों की नजर लग चुकी है. अवैध तरीके से पैसे दूसरे खाते में लिए जा रहे है. उपायुक्त से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >