पलामू टाइगर रिजर्व में बीमार हाथी की मौत

पलामू टाइगर रिजर्व के छिपादोदर वन क्षेत्र के गारू बॉर्डर स्थित लाभर जंगल में एक हाथी की मौत हो गयी. विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार हाथी की मौत स्वाभाविक है.

बेतला. पलामू टाइगर रिजर्व के छिपादोदर वन क्षेत्र के गारू बॉर्डर स्थित लाभर जंगल में एक हाथी की मौत हो गयी. विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार हाथी की मौत स्वाभाविक है. वह कुछ दिनों से बीमार था. उसका इलाज पलामू टाइगर रिजर्व के पदाधिकारी के निर्देश पर पशु चिकित्सक की ओर से किया जा रहा था. जानकारी देते हुए पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना ने कहा कि हाथी की उम्र करीब 30 वर्ष थी. वह युवा था. पेट्रोलिंग के दौरान वन विभाग के कर्मियों ने करीब 15 दिन पहले उसे बीमार अवस्था में देखा था. वह लंगड़ा कर चल रहा था.इसके बाद उसकी निगरानी की जा रही थी और इलाज भी कराया जा रहा था. उसकी गतिविधि अधिक नहीं थी, इसीलिए उसे खाने के लिए फल भी दिया जा रहा था. इलाज के बाद उसकी हालत ठीक भी हो गयी थी. इस बीच सोमवार की देर शाम उसका शव देखा गया. शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया गया. बाद में उसे दफना दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >