जनगणना कार्य की समीक्षा, 10 जून तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

जनगणना कार्य की समीक्षा, 10 जून तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

चंदवा. स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने ऑनलाइन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रगणकों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिन क्षेत्रों का नजरी-नक्शा उपलब्ध नहीं था, वहां संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए बीडीओ ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि 14 जून का इंतजार किये बिना आठ से 10 जून तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा कर लें, ताकि अंतिम दिनों में छूटे हुए कार्यों को सुधार कर त्रुटिरहित रिपोर्ट तैयार की जा सके. बैठक में गैर-आवासीय जनगणना में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई, जिस पर बीडीओ ने त्वरित समाधान के निर्देश दिये. उन्होंने जोर दिया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गंभीरता जरूरी है और हर दिन कार्य खत्म होने के बाद प्रगणक खुद के कार्य का हाउस होल्ड सीन अवश्य करें. मौके पर चंदन कुमार, मोनू पंडित, गौतम कुमार, गोपाल सिंह, सुशील टोप्पो और विनीत कुमार समेत कई कर्मी व प्रगणक मौजूद थे. उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने जिला के बरवाडीह प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई एवं आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थिति पंजी की जांच की तथा कैश बुक का भी अवलोकन करते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान करें. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था का भी अवलोकन किया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए आमजनों एवं कर्मियों के लिए पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध रखने का निर्देश दिया. मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >