शिकायतों का जल्द से जल्द निष्पादन करें : डीसी

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी व आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जमीन विवाद, मुआवजा, आवास निर्माण कार्य को बंद कराने के संबंध में, सेविका के चयन संबंधित जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है.

नालियों पर से अतिक्रमण हटाया गया

लातेहार. बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र मे नाली को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इसी क्रम में कई दुकानों से अतिक्रमण के दौरान 1000 का फाइन भी काटा गया है. उक्त अभियान में दंडाधिकारी चार्ल्स गिद, नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता अमित कुमार, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश प्रजापति, पिंटू कुमार व क्षेत्र पर्यवेक्षक रणधीर कपूर एवं पुलिस बल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >