गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का पूर्वाभ्यास व चयन 22 को

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का पूर्वाभ्यास व चयन 22 को

लातेहार. शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर संध्या पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पूर्वाभ्यास व चयन 22 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्टेडियम के पास) के सभागार में किया जायेगा. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने विद्यालयों को पूर्वाभ्यास में भाग लेने का निर्देश दिया है. यह जानकारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजक आशीष टैगोर ने दी. उन्होंने बताया कि उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में गणतंत्र दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कुल 10 उत्कृृृष्ट कार्यक्रमों का चयन किया जायेगा. कार्यक्रम शाम पांच बजे से आयोजित की जायेगी. कार्यक्रमों के चयन के लिए उपायुक्त के निर्देश पर एक समिति का गठन किया गया है. इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी को समिति का अध्यक्ष व आशीष टैगोर को संयोजक बनाया गया हैै. समिति के अन्य सदस्यों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक डाॅ संदीप कुमार ओझा व रेडक्राॅस के सचिव जावेदन अख्तर को शामिल किया गया है. बाइक और ऑटो की टक्कर में महिला समेत तीन घायल, दो रेफर

चंदवा. बारी-सेरक-मासियातू पथ पर बरैनी स्कूल के समीप रविवार देर शाम बाइक और ऑटो की सीधी भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकरायी, जिससे ऑटो सवार अनीता देवी (पति रमेश यादव, ब्रह्मणी) नीचे गिरकर लहूलुहान हो गयीं. वहीं बाइक सवार विवेक कुमार पिता स्व कुन्नू भुइयां व शिवम कुमार पिता संतोष भुइयां (दोनों बारी, चंदवा) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया. यहां डॉ मनोज कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए अनीता देवी और विवेक कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया, जबकि शिवम का इलाज सीएचसी में जारी है. जानकारी के अनुसार, अनीता देवी अपने मायके बारी जा रही थीं, तभी सासंग से लौट रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी. सूचना मिलने पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विनय वर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों को रिम्स भेजने में मदद की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >