क्रिकेट खिलाड़ियों का निबंधन 12 सितंबर से

अंडर 14 से सीनियर तक का निबंधन का कार्य एक साथ होगा.

लातेहार. सत्र 2024-25 के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों का निबंधन 12 सितंबर से किया जायेगा. जिले भर के इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ी अपना निबंधन जिला खेल स्टेडियम लातेहार में प्रातः 11बजे से चार बजे तक करा सकते हैं. अंडर 14 से सीनियर तक का निबंधन का कार्य एक साथ होगा. जो भी खिलाड़ी अपना निबंधन कराना चाहते हैं, वे अपने साथ आधार कार्ड, आधार अपडेट हिस्ट्री, बैंक पासबुक, माता या पिता का वोटर आइडी कार्ड, स्कूल बोनाफाइड, तीन साल का मार्कशीट तथा पासपोर्ट दो फोटो लेकर जिला खेल स्टेडियम पहुंचें.विशेष जानकारी के लिए रौनक दुबे मोबाइल नंबर 947272789, धीरेंद्र सिंह मोबाइल नंबर 7903397760 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >