लातेहार : विधायक रामचंद्र सिंह की पहल, आदर्श नगर-छिपादोहर रोड पर जल्द बनेगा नया पुल

लातेहार में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त आदर्श नगर-छिपादोहर रोड पर नया पुल बनेगा। विधायक रामचंद्र सिंह ने निर्माण कार्य के लिए विभाग को अनुशंसा भेज दी है।

संतोष की रिपोर्ट बेतला- लातेहार . 14 अगस्त को लगातार बारिश के कारण बरवाडीह प्रखंड में कई सड़कें, पुल और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए थे. इससे आदर्श नगर-छिपादोहर रोड समेत कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ. लोगों की समस्या को देखते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने तत्काल पहल करते हुए आदर्श नगर-छिपादोहर रोड पर नए पुल, छठ नदी रोड में पुलिया समेत अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों व पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए उपायुक्त और ग्रामीण विकास विभाग को अनुशंसा भेजी.

निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग

विभागीय टीम ने स्थल निरीक्षण के बाद प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके बाद जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने विधायक रामचंद्र सिंह और ग्रामीण विकास विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह माननीय विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त से मुलाकात कर निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग करेंगी.

ये भी पढ़ें: बारिश में बह गई मुरू गांव की मुख्य सड़क, खाट पर लादकर मरीजों को ले जा रहे अस्पताल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >