लातेहार के बरवाडीह स्टेशन पहुंचे पूर्व मध्य रेल के GM, यात्री सुविधाओं और पुनर्विकास कार्य का लिया जायजा

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने लातेहार स्टेशन का निरीक्षण किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की.

लातेहार. पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने धनबाद मंडल के स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों का दौरा किया. निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा यात्री सुविधा, संरक्षा, रेल परिचालन व्यवस्था और सुरक्षा आदि का जायजा लिया गया.

स्टेशन पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा

महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण निर्माण और बेहतर यात्री सुविधाओं पर जोर दिया और आवश्यक निर्देश दिए.

यह ध्यान देने योग्य है कि स्टेशन पुनर्विकास योजना के माध्यम से स्टेशनों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: जर्जर झोपड़ी में गुजर रही जिंदगी, 10 साल से पक्के मकान की आस में कसियाडीह-बूढ़ीगाडा के SC गरीब परिवार

आधुनिक सुविधाओं से बदलेगा यात्रियों का अनुभव

यात्री सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफॉर्म सुविधाओं, सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र से जुड़े विकास कार्य यात्रियों को नया अनुभव प्रदान करेगा.

आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर प्लेटफॉर्म सुविधाएं और सुगम आवागमन यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सुखद बनाएंगे.

बरवाडीह स्टेशन पर रेल परिचालन और सुरक्षा का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा धनबाद मंडल के बरवाडीह स्टेशन पर रेल परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा, संरक्षा, यात्री सुविधाओं आदि का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद कुमार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) उदय सिंह मीना और धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्र समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: पूजा पंडालों में बिजली सुरक्षा के सख्त निर्देश, दो अर्थिंग अनिवार्य; ऊर्जा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश सिंह

प्रभात खबर के लातेहार जिला/ब्यूरो प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह के पास 26 साल की पत्रकारिता का अनुभव है. चंद्र प्रकाश को जन सरोकार की पत्रकारिता में विशेषज्ञता हासिल है. वह खेल और राजनीति की रिपोर्टिंग में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >