लातेहार,चंदवा. लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश में चंदवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चेटर गांव में कांड संख्या 13/25 के नामजद अभियुक्त राहुल सिंह एवं तपेश्वर सिंह के घर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ गोलीबारी की घटना में शामिल होने का आरोप है.
न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के लिए सूचित किया है. पुलिस ने बताया कि इश्तेहार के बाद उक्त दोनों अपराधियों ने समर्पण नहीं किया, तो न्यायालय के आदेश पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
