मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर निकला जुलूस

मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर निकला जुलूस

बेतला. शनिवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर जूलूस निकाली गयी. डीजे के धुन पर नाचते गाते युवाओं ने प्रतिमा के साथ गांव के सभी गलियों में भ्रमण किया. सभी जगहों पर प्रतिमा को भव्य तरीके से सजाया गया. जुलूस के दौरान किसी भी तरह के गड़बड़ी न हो इसे देखते हुए बरवाडीह पुलिस प्रशासन जगह-जगह पर तैनात रही. इसके पहले विभिन्न पांडालों में पूजा अर्चना धूमधाम से की गयी .जगह-जगह पर आकर्षक पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना की गयी. सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थानों में भी पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया. कई जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कुटमू में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. इसके बाद हवन के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय समेत क्षेत्र के सौ से अधिक सरकारी-गैर सरकारी विद्यालय व अन्य स्थान पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की गयी. शनिवार को हवन के बाद विसर्जन कार्यक्रम किये गये. श्रद्धालुओं व छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमाओं का नजदीकी तालाब व सरोवर में विसर्जन किया. पूजा को लेकर विभिन्न मोहल्लों में आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया था. पंडाल में भव्य सजावट, आकर्षक लाइटिंग से सुसज्जित किया गया था. छात्र-छात्राओं व श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां सरस्वती की आराधना की. ज्ञान, बुद्धि व सफलता की कामना की. महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा समिति ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >