बालू का उठाव नहीं होने से बढ़ी परेशानी

प्रखंड के चैनपुर पंचायत स्थित बोहटा नदी एवं अक्सी पंचायत के अक्सी नदी बालू घाट से बालू का उठाव जारी है.

महुआडांड़. प्रखंड के चैनपुर पंचायत स्थित बोहटा नदी एवं अक्सी पंचायत के अक्सी नदी बालू घाट से बालू का उठाव जारी है. ग्राम स्तर पर इसका संचालन हो रहा है. ज्ञात हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं पर्यावण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश पर 15 अक्तूबर के बाद बालू घाट से बालू का उठाव शुरू कर दिया जाता है, लेकिन इस बार अब तक घाटों से बालू का उठाव का आदेश जारी नहीं किया गया है. इससे प्रखंड क्षेत्र में अबुआ आवास, पीसीसी सड़क समेत अन्य निर्माण का कार्य नहीं हो पा रहा है. प्रखंड के लोगों ने लातेहार उपायुक्त से बालू घाट का टेंडर कर बालू उठाव कराने का मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >