युवा भारत की बैठक में रामनवमी महोत्सव की तैयारी पर चर्चा

युवा भारत की बैठक में रामनवमी महोत्सव की तैयारी पर चर्चा

चंदवा़ युवा भारत चंदवा की बैठक श्रवण प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. संगठन के अध्यक्ष रविराज ने श्रीरामनवमी पूजा महोत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. सर्वसम्मति से तय किया गया कि बस स्टैंड चंदवा में अखाड़ा प्रदर्शन सह पुरस्कार वितरण, शाम 4:30 से पांच बजे के बीच झंडा मिलान, महाष्टमी के दिन भव्य बाइक जुलूस तथा रामनवमी के बीच पड़ने वाले मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा. रामनवमी के दिन सुबह सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जायेगा. पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के वेश में भक्ति ड्रेस प्रतियोगित आयोजित की जायेगी. सभी पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गयी है. जुलूस के दौरान आपसी समन्वय बनाने, रामनवमी के दिन धार्मिक वस्त्र धारण करने, मुख्य मार्ग प्रतिष्ठान को भगवा झंडों से सजाने का आह्वान किया. प्रमुख सड़कों के दोनों छोर पर महावीर ध्वज लगाने और अधिक से अधिक संख्या में बाइक जुलूस में भागीदारी पर जोर दिया गया. महावीर मंडल हरैया के अध्यक्ष मिथलेश साहू, अमित गुप्ता उर्फ मोनू, आशीष गुप्ता, विनय कुमार रिकी, अनिकेत भास्कर ने भी जुलूस को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया. मौके पर कैलाश जायसवाल, सौरभ साहू, अरुण कुमार प्रिंस, विक्की साहू, दुर्गा चौधरी, सत्यनारायण साहू, अपूर्व, प्रतीक, छोटू कुमार, विजय कुमार गुड्डू, उदय,कृष्णा कुमार, मंटू सोनी, सीताराम, पंकज बिश्वास, मनीष गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >