लातेहार में ईद की धूम, मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

लातेहार में ईद की धूम, मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

लातेहार ़ जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. लातेहार की ऐतिहासिक जामा मस्जिद, मिल्लत मस्जिद के अलावा करकट, डुरूआ, इचाक, पोचरा, नावागढ़ और तरवाडीह की मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गयी. दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ : नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शिरकत की और बारी-बारी से खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर देश व क्षेत्र की खुशहाली, अमन और चयन की दुआ मांगी. नमाज संपन्न होने के बाद मस्जिद परिसरों में ईद मुबारक की गूंज सुनायी दी और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया. घरों में सेवइयों और पारंपरिक व्यंजनों के साथ मेहमानों का स्वागत किया गया. बच्चों में ईदी को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. प्रशासनिक मुस्तैदी से सुरक्षा रही चाक-चौबंद : त्योहार को व्यवस्थित रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जबकि बीडीओ मनोज तिवारी बतौर दंडाधिकारी तैनात रहे. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने भी भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं. प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती के कारण पूरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >