सरहुल शोभायात्रा से लौट रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ऑटो चालक की मौत

सरहुल शोभायात्रा से लौट रहे लोगों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ऑटो चालक की मौत

चंदवा़ सरहुल शोभायात्रा से देर शाम लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत हो गयी जबकि दर्जनों लोग घायल हो गये. घटना सीएमएम रोड पर गुरितांड़ पुलिया के समीप हुई. मृतक की पहचान ऑटो चालक लल्लू लोहरा (निवासी हुटाप) के रूप में की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों वाहनों में काफी संख्या में लोग सवार थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये. घायलों में सतमी कुमारी, ललित उरांव, राधिका कुमारी, मनीता देवी (सभी हुटाप) समेत अन्य लोग भी शामिल हैं. सूचना के बाद चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल रामकुमार गंझू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. आयुष स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान की गयी. मेले का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जायसवाल और जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर डॉ ओमप्रकाश ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आयुष विभाग का मुख्य लक्ष्य है. जिप सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है. शिविर में डॉ शुभांकुर कुमारी ने सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां दीं. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और सेहत को बढ़ावा देने के लिए नींबू, अमरूद, आम, आंवला समेत करीब 300 औषधीय व फलदार पौधों का वितरण किया गया. इस मौके पर पंसस प्रवीण कुमार, स्वास्थ्यकर्मी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >