बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

बीएलओ व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

लातेहार. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने की. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से नेशनल हाउस नंबर, एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित व मृत) सूची और मैपिंग कार्य पर विस्तृत चर्चा की गयी. मौके पर मेरी मड़की ने नेशनल हाउस नंबर के तहत मकानों का आवंटन कैसे करना है और किन परिस्थितियों में इसे नहीं देना है, इसकी जानकारी दी. साथ ही डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान व मैपिंग कार्य में सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये. सदर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने एसआइआर से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा. मौके पर मनोज कुमार, चंदन पांडेय, आलोक दुबे, सतेंद्र उरांव व अन्य कर्मी उपस्थित थे. थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन

बालूमाथ़ पवित्र रमजान माह के अवसर पर गुरुवार शाम बालूमाथ थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने किया. इफ्तार पार्टी में थाना क्षेत्र के कई नागरिक शामिल हुए. यहां रोजेदार ने मिलकर रोज खोला. आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश दिया. इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने सभी लोगों से शांति और आपसी सहयोग बनाये रखने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला. मौके पर बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, अमित कुमार देवेंद्र सिंह, अमरवाडीह पिकेट प्रभारी मुख्तार अंसारी, समाजसेवी मो मुजम्मिल, जावेद अख्तर, मो इमरान, मो शमीम, कौशर अली, अख्तर हुसैन, मो निजाम, मो यहिया, शमीम खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >