मांदर की थाप और ””””जय चाला माता”””” के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

मांदर की थाप और ”जय चाला माता” के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

महुआडांड़़ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को प्रकृति का महापर्व सरहुल पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. स्थानीय फुलवार बगीचा से प्रखंड सरना समिति के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो बिरसा मुंडा चौक, रामपुर, डीपाटोली और मुख्य बाजार होते हुए पुनः प्रस्थान स्थल पहुंची. पूरा क्षेत्र ””””जय सरना, जय चाला माता”””” के जयघोष और मांदर की थाप से गुंजायमान रहा. धार्मिक अनुष्ठान व सामूहिक पूजा : इससे पूर्व सुबह नौ बजे सरना भवन में बैगा पूजा-पाहन दीक्षा समारोह हुआ. तत्पश्चात महादेव सरना और वन विभाग स्थित सरना स्थल पर बैगा-पाहनों ने सामूहिक पूजा संपन्न की़ मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पर्व की बधाई दी. विभिन्न गांवों से आयी नृत्य मंडलियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. प्रशासनिक मुस्तैदी व सामाजिक सौहार्द : शास्त्री चौक पर बजरंग दल ने सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच गुड़, चना व पानी का वितरण किया. सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीओ बिपिन कुमार दुबे और डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने संभाली. मौके पर बीडीओ संतोष बैठा, थाना प्रभारी मनोज कुमार, प्रमुख कंचन कुजूर, सूरज साहू, इफ्तेखार अहमद व अन्य गणमान्य मौजूद थे. शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न इस महोत्सव ने सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >