बालूमाथ में किराये पर मकान देने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य: थाना प्रभारी

बालूमाथ थाना प्रभारी ने मकान मालिकों को निर्देश दिया है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी को भी किराये पर न रखें। नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई।

बालूमाथ: थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने मकान मालिकों और किरायेदारों के लिए विशेष अपील जारी की है. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में किराये पर रहने वाले लोगों की सही पहचान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. इसके लिए उन्होंने सभी मकान मालिकों को निर्देश दिया कि किसी भी अंजान व्यक्ति को मकान किराये पर देने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है.

वही किराएदार मकान लेते समय अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मकान मालिक और नजदीकी थाने में जमा कराएं. अगर बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी अंजान व्यक्ति को किराये पर रखा जाता है और उसके द्वारा किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाता है, तो मकान मालिक पर भी विधि पूर्वक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रक्रिया से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी. बाहरी लोगों पर निगरानी रखी जा सकेगी. थाना प्रभारी ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >