ढोल-मांदर बजाकर फरार अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस, इश्तेहार चिपकाकर दी अंतिम चेतावनी

चंदवा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त अनिल यादव के घर इश्तेहार चिपकाया. आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी गई है.

लातेहार : चंदवा न्यायालय के आदेश के बाद चंदवा पुलिस ने बहेेलिया (देवरिया) गांव में अभियुक्त के घर में इश्तेहार तामिला किया है. स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में दो गवाह प्रेम प्रकाश यादव व खुशबू यादव की मौजूदगी में ढोल-मांदर बजाकर इश्तेहार का तामिला कराया गया.

न्यायालय में पेश होने की चेतावनी

पुलिस ने बताया कि चंदवा थाना कांड संख्या 158/26 के प्राथमिक अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस ने इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की है. अभियुक्त अनिल यादव, पिता रामनरेश यादव निवासी (पिपराचंद्रभान, टोला-बहेेलिया,देवरिया) के घर पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई. इस दौरान फरार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी गई है.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

पुलिस ने बताया कि आत्मसर्मपण नहीं करने पर उसके विरूद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. उक्त कार्रवाई की सूचना संबंधित ग्राम प्रधान व थाना प्रभारी को दे दी गयी है. इश्तेहार तामिला कार्रवाई में पुअनि राकेश कुमार महतो समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू का अवैध कारोबार बेखौफ, तीन माह में 17 हजार टन जब्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >