बारियातू में पुलिस ने 500 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट की

बारियातू में पुलिस ने 500 एकड़ में लगी अफीम की खेती नष्ट की

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है. थाना क्षेत्र के बालूभांग, फुलसू, डाढ़ा और शिबला पंचायत के जंगली व दुर्गम इलाकों में कार्रवाई करते हुए करीब 500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी पोस्ते की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया़ ड्रोन कैमरे से मिली सटीक लोकेशन : थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर इस बार आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया. दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों में छिपी अफीम की खेती का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों से चौकसी की गयी. सटीक लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की कई टीमों ने ट्रैक्टरों और जवानों की मदद से फसलों को रौंदकर जमींदोज कर दिया. नदी किनारे और पहाड़ियों पर था अवैध कब्जा : अफीम की यह खेती मुख्य रूप से अमानत नदी के किनारे और पहाड़ियों पर स्थित भुतहा, गुरूवे, कोटनासीमर, हेरनहोप्पा, सोहेगढ़ा, बुढ़ीसखुआ, श्रीसमाद, पचफेड़ी, बाराखाड़ और हिसरी जैसे सुदूरवर्ती गांवों में फैली थी. पुलिस ने इन सभी चिह्नित स्थानों पर एक साथ धावा बोलकर कार्रवाई की. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अफीम की खेती में संलिप्त भू-स्वामियों और उनके सहयोगियों की पहचान की जा रही है. चिह्नित लोगों पर जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अफीम तस्करों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >