पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों व एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

चंदवा.

पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के सेरक गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों व एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि चंदवा थाना कांड संख्या 33/24 में अभियुक्त पकरी बालूमाथ निवासी रौशन कुमार तुरी, दीपक कुमार व जागेश्वर कुमार (पकरी, बालूमाथ) को गिरफ्तार किया गया है. इन पर कोयला चोरी करने का आरोप है. इसके अलावे चंदवा थाना कांड संख्या 124/19 के लाल वारंटी सुरेंद्र उरांव (डेमटोली, चंदवा) को भी गिरफ्तार किया गया है. छापामारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक शशि कुमार, एएसआई सुरेश सिंह सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >